Move to Jagran APP

बाजार का समय रात नौ बजे तक करने की मांग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कालका गढ़ी चौक पर प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से बाजार का समय सुबह 10 से रात नौ बजे तक करने की मांग की। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने बताया कि शहर में प्रशासन की अनुम

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:45 PM (IST)
बाजार का समय रात नौ बजे तक करने की मांग
बाजार का समय रात नौ बजे तक करने की मांग

जासं, गाजियाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कालका गढ़ी चौक पर प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से बाजार का समय सुबह 10 से रात नौ बजे तक करने की मांग की। इस व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने बताया कि शहर में प्रशासन की अनुमति से एक ओर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रोस्टर अनुसार खुल रहे हैं, जबकि शराब के ठेके सप्ताह में सातों दिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा ग्राहक कोरोना के अलावा गर्मी के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा। इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने व बंद करने का समय सुबह 10 से रात नौ बजे तक किया जाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.