महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
तुलसी निकेतन कॉलोनी में सोमवार तड़केएक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला ने फांसी लगाई थी। गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए जहां पर महिला की मौत हो गई। साहिबाबाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
तुलसी निकेतन कॉलोनी में सोमवार तड़के एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला ने फांसी लगाई थी। गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई। साहिबाबाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
साहिबाबाद थानाक्षेत्र की हर्ष विहार कॉलोनी में राजकुमार परिवार के साथ रहते हैं। तीन वर्ष पूर्व राजकुमार की शादी अलीगढ़ निवासी अनीता (25) से हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। सोमवार तड़के अनीता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिलीं। परिजन उन्हें आनन फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार ने अपने ससुराल वालों को सूचना दी कि अनीता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई मनोज का कहना है कि उनकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।