दिन हो या रात, सिलेंडर में आक्सीजन भरकर आते ही होगा वितरण
जासं गाजियाबाद होम आइसोलेशन के मरीजों का समय पर आक्सीजन से भरे सिलेंडर मिल सकें इसके
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 09:33 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद: होम आइसोलेशन के मरीजों का समय पर आक्सीजन से भरे सिलेंडर मिल सकें, इसके लिए रात को भी वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था की कमान अब नगर निगम के उद्यान प्रभारी डा. अनुज कुमार को सौंपी गई है। शुक्रवार को 155 सिलेंडर जमा कराए गए हैं।
बृहस्पतिवार को नगर निगम द्वारा 176 सिलेंडर आक्सीजन भरवाने के लिए भेजे गए थे। सिलेंडर वापस करने के लिए 48 घंटे का समय लिया गया है। सिलेंडर शुक्रवार की रात तक गाजियाबाद में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में आक्सीजन से भरे सिलेंडर स्टोर पर न रहें, वह रात में ही मरीजों के पास पहुंच जाएं। इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें