पशुओं में खुर पक्का रोग रोकथाम के लिए होगा टीकाकरण: डॉ. अजय यादव
संवाद सहयोगी साहिबाबाद पशुओं में फैलने वाले खुर पक्का और मुंह पक्का रोग की रोकथाम क
संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : पशुओं में फैलने वाले खुर पक्का और मुंह पक्का रोग की रोकथाम को शासन ने कवायद तेज कर दी है। एक अक्टूबर से डेढ़ माह तक पशुओं में टीकाकरण किया जाएगा। जिससे पशुओं में रोग होने पर किसानों और पशु पालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
खुर पक्का और मुंह पक्का रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित रोग है। यह पशुओं के एक दूसरे से संपर्क में आने पर फैल जाता है। रोग के कारण पशुओं के पैरों पर कीड़े, सूजन और मुंह में छाले हो जाते हैं। जिसके कारण उन्हें खड़े होने, बैठने, चलने और चारा खाने में परेशानी होती है। लोनी पशुचिकित्सा अधिकारी अजय यादव बताते हैं कि यह रोग अक्सर बरसात और बदलते मौसम में होता है। इसके दौरान पशु कमजोर होने लगते हैं। साथ ही उनके दूध देने की मात्रा भी कम हो जाती है। सरकार इसकी रोकथाम को प्रत्येक छह माह पर टीकाकरण कराती है। जो पूरे प्रदेश में नि:शुल्क किया जाता है। प्रत्येक वर्ष मई माह में टीकाकरण होता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना काल के चलते टीकाकरण नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से डेढ माह तक लोनी के पशु चिकित्सालय और अन्य उपकेंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान गाय, भैंस, घोड़ा, बकरी आदि सभी जानवरों के टीके लगाए जाएंगे।