लाकडाउन की जानकारी के बाद बाजार में दिखी लोगों की भीड़
संवाद सहयोगी लोनी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात से लॉकडाउन लगने की जानकारी मिलने के बा
संवाद सहयोगी, लोनी: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात से लॉकडाउन लगने की जानकारी मिलने के बाद दिनभर बाजार में भीड़ दिखाई दी। लोगों ने किराने की दुकानों से जरूरत का सामान खरीदा।
बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन के निर्देश जारी किए। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार सुबह से बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने किराने की दुकानों से भरपूर मात्रा में सामान खरीदा। जिससे लाकडाउन बढ़ने पर परिवार को खानपान की समस्या का सामना न करना पड़े। लोगों का मानना है कि लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अधिकांश लोगों ने मास्क से नाता तोड़ लिया है। जिसके चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों में लॉकडाउन की समय अवधि बढ़ने का भय दिखाई दिया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कर दिया कि जरूरत के सामान की किसी प्रकार से कमी नहीं होने दी जाएगी।