दीपावली के लिए लाई गई पटाखों की खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता गाजियाबाद सिहानी गेट पुलिस ने दीपावली पर खपाने के लिए लाई गई पटाखों की खेप पकड़ी है। इन पटाखों का मालीवाड़ा स्थित एक गोदाम में भंडारण किया गया था। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि गोदाम मालिक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए पटाखों की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सिहानी गेट पुलिस ने दीपावली पर खपाने के लिए लाई गई पटाखों की खेप पकड़ी है। इन पटाखों का मालीवाड़ा स्थित एक गोदाम में भंडारण किया गया था। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि गोदाम मालिक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए पटाखों की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
सिहानी गेट थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बदायूं निवासी राहुल है। गोदाम मालिक मालीवाड़ा निवासी मनोज जैन फरार है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालीवाड़ा में कुरैशी मार्केट के पास एक गोदाम में पटाखों का भंडारण हुआ है। सूचना पर पुलिस ने अपर नगर मजिस्ट्रेट उमाकांत तिवारी के साथ गोदाम पर छापेमारी की। मौके से पटाखों के 109 गत्ते बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह पटाखे तमिलनाडु की एक फैक्ट्री के बने हुए हैं। यह पटाखे कहां से लाए गए थे और कहां आपूर्ति होने थे, मनोज जैन के पकड़े जाने के बाद पता चल सकेगा। लगती चिगारी तो हो सकता था बड़ा हादसा : जहां यह पटाखे का गोदाम बना था, वह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां पास में आबादी भी है। यदि पटाखों में हल्की चिगारी भी लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने समय रहते पटाखे के गोदाम पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट : पटाखा गोदाम के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उपनिरीक्षक पम्मी चौधरी ने मनोज जैन व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मनोज जैन की तलाश में जुटी है।