ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
जासं गाजियाबाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से खरीदे 50
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:22 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से खरीदे 50 ई-रिक्शा और 60 सीएनजी वाहनों के बजाय अभी भी ठेके पर लिए वाहनों से काम कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र और मेयर आशा शर्मा को पत्र भेजकर कांग्रेस के पार्षद अजय शर्मा ने निगम अधिकारियों पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। कहा कि निगम को एक वाहन का किराया 25-30 हजार रुपये देना होता है। वाहन खरीदे हुए महीनों हो गए हैं। इसके बाद भी इन्हें काम के लिए नहीं उतारा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है। 10 से अधिक वाहनों को उतारा जा चुका है। जल्द ही अन्य वाहन भी चालकों को आवंटित कर काम पर लगाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें