अगले तीन दिन चलेंगी शीत लहर
जासं गाजियाबाद जिले में रविवार को शीत लहर के बीच भारी सर्दी पड़ी। सुबह से ही कोहरा त
जासं, गाजियाबाद : जिले में रविवार को शीत लहर के बीच भारी सर्दी पड़ी। सुबह से ही कोहरा तो दोपहर तक ठंडी हवाएं चलने लगीं। कोहरा घना होने की वजह से सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक लगातार शीत लहर चलेंगी।
मौसम एवं कृषि विज्ञानी डॉ. एसबी सिकेरा ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 76 फीसद दर्ज की गई। वायुदाब 993-995 एचपीए रहा। हवाएं पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और हवा के झोके की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अनुमान लगाया जा रहा है अगले तीन दिन भीषण ठंड रहेगी। शीत लहर के साथ न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।