Move to Jagran APP

पांच नवंबर तक जगमग दिखेगा शहर : नगर आयुक्त

जागरण संवाददाता गाजियाबाद पांच नवंबर तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। इसके बाद

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM (IST)
पांच नवंबर तक जगमग दिखेगा शहर : नगर आयुक्त
पांच नवंबर तक जगमग दिखेगा शहर : नगर आयुक्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पांच नवंबर तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। इसके बाद शहर जगमग दिखेगा। यह दावा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने किया है। इसके अलावा लंबे समय से जिन स्थानों पर अंधेरा है, वहां पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 40-40 स्ट्रीट लाइटें लगाने की अनुमति नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग के अधिकारियों को दी है।

loksabha election banner

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में 48, 000 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया तो सर्वे करवाया। इसमें पता चला कि 12 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। दो माह में 80 फीसद स्ट्रीट लाइटें ठीक करवा दी गई हैं। 60 वार्ड में लगीं लगभग सभी स्ट्रीट लाइटें जलने लगी हैं। अन्य 40 वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को पांच नवंबर तक सही करवाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक पार्षद से अपने वार्ड के ऐसे स्थान के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है, जहां पर पोल तो लगे हैं लेकिन स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। इन स्थानों पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। खराब हैं स्ट्रीट लाइटें तो दें जानकारी

नगर निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर में लगीं ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। यदि आपके घर के आसपास की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो इसकी सूचना दैनिक जागरण संवाददाता को मोबाइल नंबर 9871314388 पर वाट्सएप मैसेज के जरिये दें। खराब स्ट्रीट लाइट के साथ ही अपनी फोटो भी भेजें। हम इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे, जिससे दीपावली से पहले सभी ठीक हो सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.