अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
जासं साहिबाबाद करहैड़ा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व म
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 09:30 PM (IST)
जासं, साहिबाबाद : करहैड़ा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान जहां मिठाई बांटी गई वहीं शिव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। सपा नेत्री एवं उप्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजदेवी चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाएं चलाकर प्रदेश की जनता को लाभ देने का काम किया है। इस दौरान किरण कालिया, अंजू वैद, कुसुम सिंह, सुषमा, नीलम, बबीता आदि कार्यकर्ता मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें