जुर्माना लगने के बाद भी जारी रहा अवैध निर्माण, सील
जासं साहिबाबाद नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर क्षेत्र में नवचेतना सोसायटी में रोक के बावज
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 08:55 PM (IST)
जासं, साहिबाबाद: नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर क्षेत्र में नवचेतना सोसायटी में रोक के बावजूद एक व्यक्ति अवैध निर्माण कार्य कराने लगा। सूचना मिलने पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अवैध निर्माण सील कर दिया।
नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि नवचेतना सोसायटी में राजेंद्र गुप्ता पालिका के नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण करा रहा था। उस पर दो बार 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। मगर उसने काम नहीं रोका। उसके द्वारा कानून का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिलने पर शनिवार को कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण के चारों ओर लगाई गई लोहे की चादरों और बल्लियों को जब्त कर लिया गया। अवैध निर्माण सील कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें