सीबीडीटी के चेयरमैन हुए संक्रमित, यशोदा अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता कौशांबी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी क
जागरण संवाददाता, कौशांबी: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है। जल्द ही उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि प्रमोद चंद्र मोदी की छाती का हाई रिज्योल्यूशन सीटी स्कैन कराया गया है। स्कैन में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिए हैं। उनके रक्त की जांच की गई है। साथ ही ऑक्सीजन की मात्रा की भी लगातार जांच की जा रही है। वरिष्ठ फेफड़ा रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आरके मनी, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंशुमान त्यागी, डॉ. ए पी सिंह, डॉ. अंकित सिन्हा की टीम उनका इलाज कर रही है। कल्याण सिंह की हालत में तेजी से सुधार: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी यशोदा अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उनकी हालत में भी काफी सुधार है। इसी सप्ताह उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।