व्यापारियों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के किए दर्शन
संवाद सहयोगी मोदीनगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के 78 सदस्य भगवान श्री राम लला
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के 78 सदस्य भगवान श्री राम लला के दर्शन करने के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंचे। सभी ने निर्माणधीन भव्य राम मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के सानिध्य में श्रीराम लला तीर्थ ट्रस्ट अयोध्या में पहुंचकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 5 किलो चांदी की ईट ट्रस्ट के कार्यालय प्रमुख को भेंट की गई ।
इस दौरान मंडल के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि राम मंदिर में इस प्रकार की सेवा देना, ऐसा अवसर हमारी पिछली कई पीढि़यों को प्राप्त नहीं हुआ था। अयोध्या जाकर भगवान के दर्शन करना मोदीनगर के व्यापारियों के लिए सौभाग्य की बात है।
वहीं, इस दौरान महामंत्री निर्दोष खटाना व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने सभी पदाधिकारियों को अयोध्या में ही पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक त्यागी, महेश कश्यप, विपिन, मनीष, मंजू शर्मा, सुरभि गोयल, भूषण गुप्ता, सतीश चौधरी, धीरज सोनी, विशाल अग्रवाल, राहुल भार्गव, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।