चिकन न बनाने पर देवर ने भाभी को पीटा
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में चिकन न बनाने से नाराज एक महिला के द
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में चिकन न बनाने से नाराज एक महिला के देवर ने उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। महिला ने अपने देवर के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। नगर में रावली रोड स्थित चुंगी नंबर छह के निकट महिला फरहाना अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पति ऑटो चालक का काम करते हैं। महिला के अनुसार उसका देवर नशेड़ी किस्म का है और आए दिन परिवार में किसी न किसी बात को लेकर कलह करता है। आरोप है की आरोपित देवर बृहस्पतिवार दोपहर को जिदा मुर्गा लेकर घर आया और उसे पकाने के लिए कहने लगा। महिला ने मुर्गे को पकाने से इन्कार किया तो आरोपित ने भाभी के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। महिला के सिर में चोट आई है। घटना के बाद आरोपित घर से भाग गया। महिला ने थाने जाकर देवर के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की।