वर्चुअल सम्मेलन में भाजपाइयों ने लिया हिस्सा
संवाद सहयोगी मोदीनगर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन हुआ
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल द्वारा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी में शुरू से ही कार्यकर्ताओं का विशेष स्थान रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता केवल अपने परिश्रम और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ते हैं। सत्ता में आने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। पारदर्शिता के साथ देश के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक तबके को विकसित करने के लिए काम किया गया है। कई योजनाएं चलाई गई। जिनका लाभ पात्रों को मिल भी रहा है। वर्चुअल सम्मेलन में देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, नितिन जिदल आदि ने भी हिस्सा लिया।