Move to Jagran APP

भारत रत्न काव्य महोत्सव हुआ गोल्डन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

जागरण संवाददाता गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक डा. राजीव कुमार पांड

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM (IST)
भारत रत्न काव्य महोत्सव हुआ गोल्डन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
भारत रत्न काव्य महोत्सव हुआ गोल्डन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक डा. राजीव कुमार पांडेय द्वारा आयोजित भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। 21 नवंबर 2021 को आयोजित आनलाइन महोत्सव में भारत रत्न विजेताओं पर सृजित कविताओं का 12 घंटे लगातार काव्यपाठ किया गया था। जिसमें देश विदेश के 301 कवियों ने भाग लिया था।

loksabha election banner

शाहपुर बम्हैटा स्थित किसान आदर्श स्कूल के प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार पांडेय साहित्यकार और अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक हैं। डा. राजीव द्वारा आयोजित महोत्सव में भारत समेत 20 देश के कवियों ने भाग लेकर फेसबुक लाइव के माध्यम से काव्यपाठ कर विश्व रिकार्ड बनाया। कार्यक्रम गोल्डन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड द्वारा प्रदत्त शीर्षक 'फ‌र्स्ट आनलाइन पोएट्री शो आन दी थीम आफ भारत रत्न' के अंतर्गत आयोजित किया गया। संस्थापक डा. राजीव पांडेय को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रचनाओं को संकलित कर देंगे ग्रंथ का रूप

डा. राजीव पांडेय ने बताया अभी कार्यक्रम का एक चरण पूरा हुआ है। दूसरे चरण में काव्यपाठ करने वाले कवियों की भारत रत्न विजेताओं पर लिखी कविता को संकलित कर एक ग्रंथ का रूप दिया जा रहा है। रिकार्ड को बनाने में संस्था के पदाधिकारी ओंकार त्रिपाठी, अनुपमा पांडेय भारतीय, ब्रज माहिर, रजनीश स्वछंद, मैत्री मेहरोत्रा, डा. रजनी शर्मा चन्दा, गार्गी कौशिक, अमेरिका से डा. श्वेता सिन्हा, राजेश सिंह श्रेयस, देवेंद्र शर्मा देव, कुसुमलता 'कुसुम' का सराहनीय योगदान रहा। बता दें डा. राजीव के दो सामाजिक उपन्यास, एक हाइकु संग्रह, पांच संपादित काव्य संग्रह और अनेक साझा संग्रह प्रकाशित हैं। कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। साथ ही जापान हिदी कल्चरल सेंटर के सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.