बालाजी विहार में दूसरे दिन भी हुई मुनादी, खाली हो मकान
बालाजी विहार में दूसरे दिन भी हुई मुनादी खाली हो मकानबालाजी विहार में दूसरे दिन भी हुई मुनादी खाली हो मकानबालाजी विहार में दूसरे दिन भी हुई मुनादी खाली हो मकानबालाजी विहार में दूसरे दिन भी हुई मुनादी खाली हो मकान
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : अर्थला झील की जमीन पर बने बालाजी विहार में मकान खाली करने के लिए नगर निगम ने लगातार दूसरे दिन मुनादी कराई। नगर निगम ने पांच दिन में मकान खाली करने को कहा है। एनजीटी में मामले की 10 जुलाई को सुनवाई होनी है। सुनवाई में प्रशासन को झील की जमीन खाली कराने की जानकारी देनी है।
बीते कई दिनों से अर्थला झील की जमीन पर बसी बालाजी विहार और चित्रकूट कालोनी के कई मकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए कुछ मकानों को ध्वस्त भी किया था। लेकिन एनजीटी ने अर्थला झील की जमीन पर हुए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया। प्रशासन को इसकी रिपोर्ट दाखिल करनी है। नगर निगम मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम के मुताबिक क्षेत्र में लगातार मुनादी कराई जा रही है। झील की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए मकानों को चिन्हित किया जा चुका है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। करीब 500 मकान ऐसे हैं जो तोड़े जाने हैं। प्रशासन से अभी अभियान का दिन तय नहीं हुआ है, लेकिन जून के आखिरी सप्ताह में किसी दिन कार्रवाई होनी है। जिनके भवनों या भूखंडों की रजिस्ट्री है वह भी तोड़े जाने हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप