Move to Jagran APP

बंद हुआ उखलारसी रजवाहा कट, जाम से मिली राहत

जागरण संवाददातामुरादनगरभीषण जाम का कारण बन रहा उखलारसी रजवाहा कट अस्थाई रूप से ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 06:43 PM (IST)
बंद हुआ उखलारसी रजवाहा कट, जाम से मिली राहत
बंद हुआ उखलारसी रजवाहा कट, जाम से मिली राहत

जागरण संवाददाता,मुरादनगर:

loksabha election banner

भीषण जाम का कारण बन रहा उखलारसी रजवाहा कट अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कट बंद होने के कारण मंगलवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम से भी थोड़ी राहत रही। हालांकि, मोदीनगर में लोगों को सिखैड़ा कट के सामने जाम में फंसकर दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मुरादनगर के आबादी क्षेत्र में भी रैपिड रेल निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एनसीआरटीसी ने उखलारसी रजवाहा कट को खोल दिया था। पहले जहां लोग आगे के कट से घूमकर आते थे। कट खुलने के बाद गाजियाबाद की ओर जाने के लिए वे लोग उखलारसी रजवाहा कट का इस्तेमाल करने लगे। जबकि, कस्बा रोड की तरफ से बड़ी तादाद में लोगों की आवाजाही हर समय बनी रहती है। बड़ी तादाद में लोगों के सड़क पार करने के चलते पांच, छह दिन से हाईवे पर लगातार जाम लग रहा था। रोजाना जाम दुहाई तक पहुंच रहा था। इस समस्या को दैनिक जागरण लगातार उठाता आ रहा था। इसके बाद सिस्टम की नींद टूटी और कट को मंगलवार को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। कट बंद होने का आसर भी कुछ देर बाद दिखाई देने लगा। मंगलवार को पूरे दिन वहां यातायात प्रभावित नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। दैनिक जागरण के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की और आभार जताया।

इस बारे में एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि एनसीआरटीसी के अधिकारियों से यातायात व्यवस्था को प्रभावित न करने को लेकर बात की गई है।

-मोदीनगर में लगा जाम:

सिखैड़ा रोड कट से बार-बार वाहनों की आवाजाही के कारण मंगलवार को दिन भर वहां जाम की स्थिति बनी रही। बार-बार हाईवे की तरफ से सिखैड़ा रोड की ओर जाने वाले तथा सड़क पार कर गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। गाजियाबाद से मेरठ की ओर वाहनों की कतारें दो किलोमीटर पीछे तक पहुंच गईं। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के आबादी क्षेत्र में भी लोगों को शाम के समय जाम से दो चार होना पड़ा। रात साढ़े आठ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया। इस बारे में सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस के स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। निर्माण कार्य यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से भी लगातार बात की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.