आटो चालक बन रहे जाम का कारण, राहगीर परेशान
संवाद सहयोगी लोनी शहर स्थित लोनी तिराहा दिल्ली खजूरी पुश्ता मार्ग किनारे खड़े बेतरतीब आ
संवाद सहयोगी, लोनी : शहर स्थित लोनी तिराहा, दिल्ली खजूरी पुश्ता मार्ग किनारे खड़े बेतरतीब आटो चालकों से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
शहर के व्यस्त लोनी तिराहा व दिल्ली खजूरी पुश्ता मार्ग पर सवारी भरने के लिए चालक आटो को मार्ग किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ा करते है। जिससे तिराहा पर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों व यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किए जाते है। जिसपर कुछ समय तो आटो चालक नियमों का पालन करते है, लेकिन पुलिस के उदासीन रवैये और आटो चालकों की मनमानी के चलते दोबारा मार्ग पर जाम लगना शुरू हो जाता है। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पूर्व में दिल्ली सहारनपुर मार्ग, बलराम नगर कट और लोनी गाजियाबाद मार्ग पर आटो स्टैंड बनाए गए थे। पुलिस कर्मियों को आटो को लोनी तिराहा से दूर रखने के लिए निर्देशित किया गया है।जिससे जाम की समस्या पर काबू पाया जा सके।
अधिकारियों को समस्या का स्थाई समाधान निकालना चाहिए। साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। - सचिन कुमार निवासी विकास नगर आटो चालकों के मार्ग के बीच में खड़े होने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। विरोध करने पर ये मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए - बृजपाल सिंह निवासी घिटोरा