बिना परमिट दौड़ रही पांच बसें और 12 ऑटो सीज
संभागीय परिवहन परिवर्तन टीम ने बिना परमिट सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही बस व टेंपो की चेकिग की जिसमें विभिन्न मार्गाें पर सवारियां ले जा रही पांच बसों को सीज किया गया। वहीं रूट से अलग चलने फिटनेस एवं टैक्स न होने पर 12 टेंपो पर कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। टीम ने चार निजी स्कूलों की 72 बसों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण भी किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : संभागीय परिवहन परिवर्तन टीम ने बिना परमिट सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही बस व टेंपो की चेकिग की, जिसमें विभिन्न मार्गाें पर सवारियां ले जा रही पांच बसों को सीज किया गया। वहीं, रूट से अलग चलने, फिटनेस एवं टैक्स न होने पर 12 टेंपो पर कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। टीम ने चार निजी स्कूलों की 72 बसों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण भी किया।
एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान एनएच-24 पर चलने वाली बसों की चेकिग की, जिसमें पांच बसों को सीज किया गया। इनमें बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल के लिए सवारियां भरकर चल रही थीं। इसके अलावा लोनी रूट पर चलने वाले आधा दर्जन से अधिक टेंपो को भी सीज किया गया।