Move to Jagran APP

19 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

कविनगर पुलिस ने चिरंजीव विहार कट के सामने से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से एक कार व 19 किलो गांजा बरामद हुआ है। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 07:51 PM (IST)
19 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
19 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कविनगर पुलिस ने चिरंजीव विहार कट के सामने से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से एक कार व 19 किलो गांजा बरामद हुआ है। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक नगर श्लोक कुमार ने बताया कि चिरंजीव विहार कट के सामने मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस चे¨कग कर रही थी। तभी रुकने का इशारा करने के बाद भी एक कार भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने उनका पीछा करके उन्हें पकड़ा। कार में विजयनगर निवासी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथ दीपविहार निवासी अभिषेक मौके से भागने में सफल रहा। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करते हैं। बृहस्पतिवार को भी ये लोग नोएडा में गांजा सप्लाई करने ही जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 19 किलो गांजा बरामद किया। फरार आरोपित अभिषेक की तलाश की जा रही है। ये दोनों काफी समय से गांजा सप्लाई कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.