पराली जलाने से रोकने हेतु किसानों को कर रहे जागरूक : अजीत त्यागी
संवाद सहयोगी मुरादनगरबदलते मौसम में वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए कन्नौजा ग्राम पंचायत
संवाद सहयोगी, मुरादनगर:
बदलते मौसम में वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए कन्नौजा ग्राम पंचायत पराली न जलाने के संबंध में किसानों को जागरूक कर रही है। ग्राम पंचायत बैठकों के माध्यम से किसानों को पराली के अन्य उपयोगों के बारे में जानकारी दे रही है।
ग्राम प्रधान अजीत त्यागी का कहना है कि प्रतिवर्ष दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है, जिसका अहम कारण पराली का जलाना भी है।
गांव के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम पंचायत किसानों के साथ लगातार बैठकें करके उनको जागरूक कर रही है। पंचायत की टीम किसानों को पराली के अन्य उपयोगों के बारे में जानकारी देकर उनसे पराली नहीं जलाने की अपील करती है। यही कारण है कि अभी तक गांव में पराली जलाने की एक भी मामला सामने नहीं आया है।