Move to Jagran APP

आस्था के कुएं पर कब्जा करने का आरोप

करहेड़ा में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एक अधिकारी पर कुएं पर कब्जा करने का आरोप लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 06:33 PM (IST)
आस्था के कुएं पर कब्जा करने का आरोप
आस्था के कुएं पर कब्जा करने का आरोप

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : करहेड़ा में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एक अधिकारी पर कुएं की भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। इस कुएं पर ज्यादातर दलित समाज के लोग पूजा करने आते थे। कुएं को मिट्टी से भर दिया गया और कब्जा कर खड़ंजा बना दिया गया। इस कुएं पर लोग पूजा करते थे। मामले में नगर निगम में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने बताया कि भूमाफिया ने कुएं को मिट्टी से भर कर निगम की भूमि पर कब्जा कर 10 फीट लंबा खड़ंजा बना दिया। इसके अलावा अपने निजी फायदे के लिए 10 फीट भूमि पर पौधारोपण कर दिया गया। मकान के दूसरी तरफ रैंप बनाकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया। ज्यादातर दलित समाज के लोग विवाह में कुआं पूजन करने के लिए यहां आते थे। लोग इसकी शिकायत लगातार नगर निगम और जिला प्रशासन में कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपित के रसूखदार होने के कारण नगर निगम और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिकायत करने पर दलित समाज को धमकी दी जाती है। आला अधिकारी एफआइआर के आदेश दे चुके हैं, अभी तक इस मामले में कार्रवाई शुरू नही की गई है। इस संबंध में संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं हैं। नगर निगम कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करता रहता है। करहेड़ा में करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा : करहेड़ा में नगर निगम की करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया है। कब्जा होने के बाद निगम को अपनी भूमि की याद आती है। निर्माण होने के बाद नगर निगम की टीम कब्जा हटाने के लिए जाती है तो लोग विरोध शुरू कर देते हैं। निगम नोटिस जारी कर खानापूरी कर देते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.