मातृ वंदना कैंप में जांच के लिए पहुंची 47 गर्भवती महिलाएं
संवाद सहयोगी मोदीनगर गोविदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मातृ वंदना योजना
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
गोविदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मातृ वंदना योजना के तहत कैंप लगाया गया। जिसमें करीब 47 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। प्रधानमंत्री द्वारा मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत प्रथम बार मां बनने वाली महिलाओं को 5 हजार रुपये की सहायक धनराशि दी जाती है, जो सीधे गर्भवती महिलाओं के खाते में पहुंचती है। इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी बीच गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए कैंप भी लगाए जाते हैं।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची ने बताया कि कैंप के दौरान जो भी गर्भवती आई। सभी को मल्टी विटामिन समेत अन्य दवाओं का सेवन करने की हिदायत दी गई। जो महिलाएं कमजोर थी। उन्हें खान-पान पर ध्यान देने और फल, सब्जियों का अधिक सेवन करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को मातृ वंदना कैंप लगाया जाता है। पहले लॉकडाउन के चलते कैंप का संचालन विभाग की तरफ से बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसे शुरू किया गया है। इस दौरान डॉ. सोनिया भी उनके साथ रहीं।