24 घंटे में 385 नए केस मिले, 578 लोग हुए ठीक
जागरण संवाददाता गाजियाबाद शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 385 नए केस मिले हैं और 578
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 385 नए केस मिले हैं और 578 संक्रमित ठीक हुए हैं। इनमें 14 लोग अस्पताल में ठीक हुए है। इसके साथ ही स्वस्थ दर 96.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोरोना के सक्रिय केस 2,457 से घटकर 2,249 रह गए हैं। 24 घंटे में दर्ज की गई संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत है। 29 दिन में 26,145 नए केसों के साथ जनवरी की संक्रमण दर 10.69 प्रतिशत है। जिले में मार्च 2020 से लेकर अब तक 24.58 लाख लोगों की जांच के सापेक्ष 82,059 केस मिल चुके हैं। इनमें से 79,290 स्वस्थ हो चुके हैं। 469 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 27 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें