बिना टिकट यात्रा कर रहे 375 लोग पकड़े
रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिग में शनिवार को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे 375 लोगों को पकड़ लिया गया। इनमें 25 महिलाएं शामिल हैं। आरोपितों से ढ़ाई लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। मुख्य टिकट निरीक्षक सतीश चंद शर्मा ने बताया कि सुबह सात से 12 बजे तक सभी गाजियाबाद आने-जाने वाली ट्रेनों की चेकिग की गई। बिना टिकट पकड़े गए 375 लोगों में से 115 लोगों से जुर्माना और किराया वसूलकर छोड़ दिया गया। जो यात्री जुर्माना व किराया नहीं दे सके उन्हे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। चार अवैध वेंडरों को भी गिरफ्तार किया गया। ये वेंडर ट्रेनों में अवैध रूप से खाने-पीने का सामान बेच रहे थे। चेकिग में 10 जीआरपी के जवान 10 आरपीएफ के जवान व 33 टीटीई चेकिग अभियान में शामिल रहे।
जासं, गाजियाबाद : रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिग में शनिवार को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे 375 लोगों को पकड़ लिया गया। इनमें 25 महिलाएं शामिल हैं। आरोपितों से ढाई लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। मुख्य टिकट निरीक्षक सतीश चंद शर्मा ने बताया कि सुबह सात से 12 बजे तक सभी गाजियाबाद आने-जाने वाली ट्रेनों की चेकिग की गई। बिना टिकट पकड़े गए 375 लोगों में से 115 लोगों से जुर्माना और किराया वसूलकर छोड़ दिया गया। जो यात्री जुर्माना व किराया नहीं दे सके, उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। चार अवैध वेंडरों को भी गिरफ्तार किया गया। ये वेंडर ट्रेनों में अवैध रूप से खाने-पीने का सामान बेच रहे थे। चेकिग में 10 जीआरपी के जवान, 10 आरपीएफ के जवान व 33 टीटीई चेकिग अभियान में शामिल रहे।