सप्ताह के अंत में 35 घंटे का लाकडाउन, आयोजनों पर पड़ेगा असर
जासं गाजियाबाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरक
जासं, गाजियाबाद: कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे तक संपूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्य से जुड़े लोगों को ही आवागमन की छूट होगी। वैवाहिक समारोह सहित अन्य आयोजनों के संबंध में कोई गाइडलाइन जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में रात्रि कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक किया गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में प्रत्येक रविवार को लाकडाउन रखने का निर्णय लिया है। जिसका पालन करना सुनिश्चित कराया जाएगा। इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
लाकडाउन के आदेश ने बढ़ाई चिता: रविवार को लाकडाउन होने की जानकारी मिलते ही उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिनके यहां पर रविवार के दिन कार्यक्रमों का आयोजन है। ऐसे परिवार के लोगों का कहना है आयोजना को देखते हुए प्रशासन द्वारा छूट दी जानी चाहिए। क्योंकि आयोजन का समय करीब है, इसे टालना मुश्किल है। इनको मिलेगी छूट : 36 घंटे के लाकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों जैसे की प्रिट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, चुनाव कार्यो से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों को छूट दी गई है। कराया जाएगा सैनिटाइजेशन: लाकडाउन के दौरान अग्निशमन विभाग और नगर निगम द्वारा बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। जिससे की संक्रमण फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति बेवजह घर से निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।