टैक्स से छूटे 35 हजार भवन मालिकों ने नहीं दिया विवरण, निगम कराएगा सर्वे
जासं गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन की अलग अलग सोसायटियों में कुल 45 हजार फ्लैटों के बारे मे
जासं, गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की अलग अलग सोसायटियों में कुल 45 हजार फ्लैटों के बारे में विवरण न होने के कारण नगर निगम द्वारा संपत्ति कर नहीं वसूला जा रहा है। एक सप्ताह पहले नोटिस जारी कर फ्लैट के मालिकों से विवरण देने की अपील की गई, जिसमें से 12 हजार ने जानकारी मुहैया करवाई है, लेकिन 33 हजार लोगों ने अभी भी जानकारी नहीं दी है। जबकि नोटिस के तहत जानकारी देने का अंतिम दिन आज यानी सोमवार तक है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि भवन मालिक सोमवार तक जानकारी उपलब्ध करवा दें। इसके लिए सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को उन्हें जागरूक करने के लिए कहा गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया मंगलवार से नगर निगम द्वारा फ्लैटों का सर्वे शुरू किया जाएगा। जिससे की जल्द ही सभी फ्लैटों पर संपत्ति कर लगाया जा सके। सर्वे के दौरान कर्मचारी मौके पर जाकर भवन और भवन मालिक के बारे में जानकारी करेंगे। रजिस्ट्री के आधार पर भवन अथवा फ्लैट पर संपत्ति कर लगाया जाएगा।