304 ने दी कोरोना को मात
जागरण संवाददाता गाजियाबाद कोरोना संक्रमित 304 लोग ठीक हो गए हैं। स्वस्थ होने पर सभी की क
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: कोरोना संक्रमित 304 लोग ठीक हो गए हैं। स्वस्थ होने पर सभी की कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इनमें 58 बुजुर्ग और 120 युवा भी शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक एक गर्भवती और तीन बुजुर्गो समेत 189 संक्रमित हो गए हैं। बुजुर्गो को कोविड एल-3 में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित होने वालों में से 35 को ही अस्पतालों में भर्ती कराया है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,028 पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1663 है।
एसआरएम मोदीनगर में संचालित कोविड एल-1 अस्पताल में केवल दो संक्रमित भर्ती है। एक महीने के भीतर तीन सौ बेड के इस अस्पताल में सौ मरीज भी भर्ती नहीं हुए हैं। दो मरीजों के इलाज के लिए यहां दो दर्जन स्टाफ हैं। होम आइसोलेशन के चलते इसे बंद करने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि सीएमओ डा. एन के गुप्ता का कहना है कि फिलहाल बंद करने की योजना नहीं हैं।