पांच बुजुर्ग महिलाओं समेत 180 कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता गाजियाबाद पांच बुजुर्ग महिलाओं समेत 180 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें मो
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: पांच बुजुर्ग महिलाओं समेत 180 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें मोदीगनर, नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर और संजयनगर की बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। सभी को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो साल का नंदग्राम का एक बच्चा भी संक्रमित हो गया है। उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा के संपर्क में आए एक श्रम अधिकारी, दो लिपिक व दो कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। इंदिरापुरम के पांच परिवारों के तीस सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। चार गर्भवती महिलाओं को संक्रमित होने पर संतोष मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रविवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक ठीक होने पर 145 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1388 है। उपश्रमायुक्त समेत 42 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। 25 की अनुमति पर विचार किया जा रहा है। 11 मरीज पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 6756 है।