Move to Jagran APP

17 को मिलेगा पहला व्हीकल फ्री जोन, घास लगाने का कार्य शुरू

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शहरवासियों को पहला व्हीकल फ्री जोन 17 अक्टूबर को मिलेगा। व्हीक

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 09:39 PM (IST)
17 को मिलेगा पहला व्हीकल फ्री जोन, घास लगाने का कार्य शुरू

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: शहरवासियों को पहला व्हीकल फ्री जोन 17 अक्टूबर को मिलेगा। व्हीकल फ्री जोन को तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को गौड मॉल के पास सड़क पर घास लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आरडीसी में गौड मॉल के पास व्हीकल फ्री जोन बनाया जा रहा है। दो अक्टूबर, 2020 तक इसका उद्घाटन किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण कुछ कुछ दिन काम बंद रहा, जिस कारण निर्माण संबंधी कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका था। अब निर्माण संबंधी कार्य अंतिम दौर में है। इसलिए व्हीकल फ्री जोन को 15, अक्टूबर तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका उदघाटन 17, अक्टूबर को किया जाएगा।

वाहन लेकर नहीं जा सकेंगे लोग: व्हीकल फ्री जोन में वाहन लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। वाहन चालकों को रोकने के लिए बैरिकेडिग भी की जाएगी। इसके बावजूद अगर वाहन चालक व्हीकल फ्री जोन में वाहन लेकर पहुंच गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैदल घूमेंगे लोग: आरडीसी शहर का दिल माना जाता है, यहां पर देर रात तक लोग घूमते हुए नजर आते हैं। व्हीकल फ्री जोन को भी इस वजह से यहां पर तैयार किया जा रहा है। यहां पर लोग पैदल घूमते हुए नजर आएंगे। दंपती अपने बच्चों को भी साथ लेकर आएंगे। बच्चे उछल-कूद करते वक्त गिर जाएं तो उनको गंभीर चोट न लगे, इस वजह से यहां पर घास भी लगाई जा रही है। सड़क के दोनों ओर लाइट, झरने और बेंच लगाई जाएंगी। खानपान का सामान भी मिलेगा। पहला व्हीकल फ्री जोन शहर का नया पिकनिक स्पॉट बनेगा। बयान

शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा।

- कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.