फैक्ट्री से निकालने के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन
जनपद के मथुरा नगर स्थित चूड़ी की फैक्ट्री के श्रमिकों ने सोमवार को एएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उन्हें बेवजह फैक्ट्री से निकाल दिया गया है। स्वामी के बिना नोटिस दिए सभी कर्मच
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मथुरा नगर स्थित चूड़ी फैक्ट्री स्वामी के बिना नोटिस दिए सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को निकाल देने पर सोमवार को कर्मचारी और श्रमिक एकत्रित होकर एएलसी कार्यालय पहुंचे। फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की है। श्रमिकों का आरोप है कि दो सप्ताह से काम नहीं करने दिया जा रहा है।
निहाल ¨सह का कहना था कि मथुरा नगर में शिवचरन अंबिका ग्लास फैक्ट्री के नाम से चूड़ी फैक्ट्री संचालित है। दीपावली पर फैक्ट्री की चार दिन की छुट्टी की गई थी। उसके बाद कर्मचारी और श्रमिक फैक्ट्री पहुंचे तो स्वामी ने कर्मचारियों और श्रमिकों से काम करवाने से मना कर दिया। श्रमिकों का कहना था कि दो माह का बकाया वेतन भी नहीं दिया और बिना नोटिस के ही फैक्ट्री से निकाल दिया। मालिक दूसरे स्टाफ से काम लेने की बात कह रहे हैं। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। अपने हक के लिए आंदोलन किया जाएगा।