Move to Jagran APP

गमगीन माहौल में निभाई गई शादी की रस्में

फीरोजाबाद: घंटों चली वार्ता, रात डेढ़ बजे करीब गांव पहुंचा दूल्हा, सुबह पांच बजे विदा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 05:25 PM (IST)
गमगीन माहौल में निभाई गई शादी की रस्में
गमगीन माहौल में निभाई गई शादी की रस्में

संवाद सूत्र, फरिहा (फीरोजाबाद): एका में हुए हादसे के बाद फरिहा के गांव नगला कांस में शनिवार देर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। शादी वाले घर में हर चेहरे पर ¨चता थी। देर रात चार लोगों की मौत की खबर पर कोहराम मच गया। दुल्हन के लिबास में बैठी प्रीती सदमे में आ गई। हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दुखी परिजन शादी आगे बढ़ाने की बात कर रहे थे। ग्राम प्रधान नगला कांस के साथ अन्य लोग रात में ही एका पहुंच गए। काफी समझाने के बाद देर रात दूल्हा करन पांच लोगों के साथ नगला कांस पहुंचा और आनन-फानन में शादी की रस्में निभाई गई।

loksabha election banner

हादसे के बाद रोने-बिलखने की आवाज नगला गड़रिया से नगला कांस तक सुनाई दे रही थीं। नगला कांस निवासी र्कीति राम ने अपनी बेटी शांति की शादी नगला गड़रिया निवासी करन पुत्र ओमपाल से तय की थी। शनिवार को गांव से निकरौसी के बाद में बरात ट्रैक्टर से रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे की खबर गांव पहुंची, तो कोहराम मच गया। उस वक्त तक दूल्हा करन भी गांव में ही था। इधर नगला कांस में चल रही दावत भी बंद करा दी गई। ग्राम प्रधान पूरन ¨सह भी परिजनों के साथ नगला कांस पहुंच गए। दूल्हे के रिश्तेदारों की मौत के बाद में वहां चीख-पुकार मची थी। इधर नगला कांस में दुल्हन के लिबास में शांती बैठी हुई थी। ऐसे में घर की महिलाएं भी परेशान थी। बताया जाता है कि हादसे से दुखी दूल्हा शादी आगे बढ़ाने की बात कर रहा था, इधर दुल्हन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में बुजुर्गों ने दूल्हा व उसके परिजनों को समझाया। देर रात करीब डेढ़ बजे पांच लोगों के साथ करन नगला कांस पहुंचा। वहां जल्दबाजी में शादी की रस्म निभाई गई और सुबह पांच बजे ही दुल्हन को विदा कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.