प्रतापपुर मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
प्रतापपुर बाइपास मार्ग पर जलभराव कस्बावासियों के लिए मुसीबत बन गया है।
संस, खैरगढ़: प्रतापपुर बाइपास मार्ग पर जलभराव कस्बावासियों के लिए मुसीबत बन गया है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोग आंदोलन का मन बना रहे हैं।
बाइपास मार्ग पर जलभराव की समस्या को एक साल हो गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी हर समय भरा रहता है। इससे सड़क में गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक इससे काफी परेशान हैं। आसपास के क्षेत्र में संपर्क का प्रमुख मार्ग होने के कारण इस पर लोगों की आवाजाही काफी रहती है। इसके बाद भी प्रशासन अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें कीं। एक बार मिट्टी डलना भी शुरू हुई, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया। महेश चंद्र, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, हिमांशु, नेत्रपाल यादव, राकेश कुमार और राजेंद्र कुमार ने रास्ता ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।