धातरी और देवखेड़ा में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
जेएनएन, फीरोजाबाद: अरांव ब्लॉक की धातरी ग्राम पंचायत में प्रधान और टूंडला क्षेत्र पंचायत के द
जेएनएन, फीरोजाबाद: अरांव ब्लॉक की धातरी ग्राम पंचायत में प्रधान और टूंडला क्षेत्र पंचायत के देवखेड़ा में बीडीसी का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उपचुनाव में मतदाताओं ने खास उत्साह नहीं दिखाया। 60 फीसद मतदान भी नहीं हुआ। सभी बूथों पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
धातरी के पूर्व प्रधान सत्यवीर ¨सह की तीन माह पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण पद रिक्त हो गया था। इसे भरने के लिए गुरुवार को उपचुनाव हुआ। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। चुनाव मैदान में पूर्व प्रधान की पत्नी संतोष देवी, चरन ¨सह, पंकज कुमार, दिलीप कुमार, भारत ¨सह किस्मत आजमा रहे हैं। सायं पांच बजे तक कुल 4733 में से 2839 वोट पड़े। एसडीएम सिरसागंज चंद्रभानु ने बताया कुल 59.98 फीसद मतदान हुआ है। सिरसागंज थानाध्यक्ष र¨वद्र दुबे समय तक बूथों का भ्रमण करते रहे।
टूंडला क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 36 देवखेड़ा में भी पूर्व बीडीसी अवनीश कुमार की मृत्यु होने के कारण रिक्त पद भरने के लिए मतदान हुआ। इस समय गांवों में आलू खोदाई का काम चल रहा है। इस कारण मतदान को लेकर यहां भी ग्रामीणों में उत्साह नजर नहीं आया। बीडीसी बनने की होड़ में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालयों में सुरक्षित रखवा दिया गया। मतगणना 24 फरवरी को होगी।
धातरी में हुआ पथराव :सिरसांगज: चुनाव के दौरान धातरी में मतदाता पर्ची काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव करने वाले भाग गये। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।