Move to Jagran APP

बारिश ने बरपाया कहर, कहीं छत गिरी, कहीं झोंपड़ी उड़ी

बारिश ने बरपाया कहर कहीं छत गिरी कहीं झोंपड़ी उड़ी

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:01 AM (IST)
बारिश ने बरपाया कहर, कहीं छत गिरी, कहीं झोंपड़ी उड़ी
बारिश ने बरपाया कहर, कहीं छत गिरी, कहीं झोंपड़ी उड़ी

जेएनएन, फीरोजाबाद: कुदरत सुहागनगरी का कड़ा इम्तिहान ले रही है। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन में पहले से ही जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार रात तेज हवा और बारिश से पेड़, विद्युत पोल टूटकर गिर गए। घरों से टिन शेड और झोंपड़यिां उड़ गईं। कई मकान धराशाही हो गए। मलबे में दबने से कई दुधारू पशुओं की मौत हो गई।

loksabha election banner

नगला सिघी क्षेत्र के गांव गढ़ी थानी में भोजराज के मकान की छत गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया। उनकी पुत्रवधु सुमन के सिर में चोट आई है। गांव के ही उलफत सिंह, अरविद सिंह, रामबाबू, श्रीपाल, देवलाल, विनोद व सुरेश चंद के घर में भी नुकसान हुआ है। गांव भीकनपुर बझेरा निवासी रामनरेश पुत्र नेत्रपाल बघेल की दुधारू भैंस पर पेड़ के नीचे दबकर मर गई। गंगाराम पुत्र बाबूराम निषाद की दीवार गिरने से तीन बकरियां दबकर मर गईं। मलबा गिरने से चरण सिंह पुत्र जोधाराम को गंभीर चोट आई है। विद्युत पोल टूटने से गांव की विद्युत आपूíत बाधित हो गई है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल भी गिर गई। चादर का गेट गिरने से ग्रामीण बाल-बाल बच गए। गांव नगला गार्डन पर निहाल सिंह पुत्र कालीचरण की झोंपड़ी उड़ गई। परिवार के पास सिर छिपाने को भी जगह नहीं रही। गांव ठार बर निवासी मोती सिंह के मकान की दीवार गिरने से पुत्री काजल दबकर घायल हो गईं। उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नगला केशों कुरर निवासी सावित्री देवी पत्नी बालमुकुंद की एक बकरी, बडा कुरर निवासी राजवीर सिंह की भैंस, मोहन सिंह पुत्र एदल सिंह की दो बकरियां दबकर मर गईं। गांव के ही बनी सिंह पुत्र प्रताप सिंह का कच्चा मकान बारिश में ध्वस्त हो गया। गांव गार्डन निवासी रामबहादुर की झोंपड़ी गिरने से पांच बकरियों की मौत हो गई।

ठार बल्दी निवासी मायाराम के यहां बरात की दावत में अफरा तफरी मच गई। माता सीयर देवी मंदिर पर दर्जन भर से अधिक मोर मर गए। गांव बालमपुर निवासी बृजमोहन बघेल पुत्र मक्खनलाल बघेल के मकान की चद्दर गिरने से उसमें दबकर भैंस की मौत हो गई। गांव चुल्हावली में दीवार गिरने से अनिल पुत्र ग्याप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसीलदार डॉ.गजेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि बारिश व आंधी से हुए हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। शहर में वार्ड नंबर 12 के पार्षद मनोज शंखवार के अनुसार आनंद नगर में रहने वाली बसंती पत्नी सांवले की कमर, बेटे पवन और बेटी राधा के सिर में चोट आई है। झलकारी नगर की रेनु, लीलादेवी और पप्पू को भी चोट लगी है। शिकोहाबाद मंडी समिति में भरा पानी, खराब हुईं सब्जियां:

शिकोहाबाद: शुक्रवार की देर सांय हवाओं के साथ तेज बरसात से अस्थाई मंडी समिति में कई फुट पानी भर गया। पानी में डूबने से काफी सब्जी खराब हो गई। व्यापारियों ने प्रशासन से मंडी समिति में स्थानान्तरित करने की मांग की है। आधा घंटे में पूरे शहर में जलभराव हो गया। कटरा बाजार, कटरा मीरा, यादव कॉलोनी सहित कई निचले इलाके में घरों पानी भर गया। तेज बरसात का असर मैनपुरी रोड पर बनी अस्थाई मंडी में भी देखने को मिला। जलभराव के चलते सब्जियों इधर उधर तैरने लगी। कारोबारी सिकंदर ने बताया कि जलभराव के चलते दो तीन दिन मंडी लगाई नहीं जा सकती। बघेल कॉलोनी में हॉटस्पॉट के चलते मंडी को मंडी समिति से अस्थाई तौर पर मैनपुरी रोड के कोल्ड स्टोरेज में कर दिया गया था, लेकिन हॉटस्पॉट खत्म होने के बाद भी अभी तक मंडी समिति में जाने की अनुमति नही मिली है।

सिरसागंज: दीवाल गिरने से बकरे की मौत, मक्खनपुर में कई पेड़ गिरे

सिरसागंज: कुछ गांवों में विद्युत पोल और पेड़ भी टूटकर गिर गये। शनिवार सुबह भी बारिश हुई। नगला खंदारी में पेड़ व विद्युत पोल टूटकर गिर गये। जिससे विद्युतापूíत ठप हो गई। मुन्नालाल पुत्र विजय सिंह के मकान की दीवार तेज आंधी में गिर गई। इसके नीचे दबकर एक बकरा मर गया। क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक पेड़ आर विद्युत खंभे भी तेज आंधी से गिर गए। इससे विद्युत व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। बाईपास पर अभय आस्था हॉस्पिटल का गार्डर में कसा हुआ बोर्ड आंधी में उड़ गया। बारिश के चलते शनिवार को सब्जी मंडी भी नहीं लग सकी। -नारखी, एका फरिहा में भी हुआ नुकसान रात को आई आंधी और पानी से नारखी, एका और फरिहा में पेड़ गिरे तो ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.