Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ दान, 40 लाख का आंकड़ा पार

घर-घर पहुंचे स्वयंसेवक मंदिर निर्माण से हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास भाजपा के विभिन्न संगठनों द्वारा 23 जनवरी तक चलाया जाएगा अभियान।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:03 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:03 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ दान, 40 लाख का आंकड़ा पार
राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ दान, 40 लाख का आंकड़ा पार

जेएनएन, फीरोजाबाद: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरुवार से शुरु किए समर्पण अभियान के पहले दिन राम भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। जिले में 40 लाख रुपये से अधिक की धनराशि एकत्रित की गई। ंइस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने श्रीराम के जयकारे भी लगाये।

prime article banner

गुरुवार सुबह आठ बजे से ही भाजपा के विभिन्न संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक, बजरंग दल, मातृ सेवा भारती, अखिल विश्व गायत्री परिवार, वीरांगना वाहिनी, क्रीड़ा भारती, भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में चंदा एकत्रित करने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने जयश्रीराम के जयकारों के साथ घर-घर दस्तक दी। क्षेत्र में पहुंचते ही लोगों के दरवाजे खुल गये। उन्होंने दिल खोलकर दान दिया।

टूंडला के विभाग अभियान प्रमुख योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मंदिर निर्माण को जनता खूब दान कर रही है। पहले ही दिन दस लाख का आंकड़ा पार हो गया है। इस दौरान राजीव दुबे, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राममोहन श्रीवास्तव, यतेन्द्र जैन, सुनील पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज, एका में भी अभियान चलाकर धन संग्रह किया गया। संघ सह विभाग कार्यवाह बृजेश ने बताया कि पहले दिन पूरे जिले में 40 लाख से अधिक धनराशि संग्रह की गई है।

-----

पाढ़म में निकाली यात्रा: शुक्रवार को माता टीला मंदिर से संघ के सह जिला कार्यवाह सुशील कुमार, डा. कुलदीप कुलश्रेष्ठ और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पालीवाल ने भगवा पताका दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली झंडा मैदान, मैन बाजार, बस स्टैंड, बिजली घर होती हुई महादेव मंदिर पर समाप्त हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.