Move to Jagran APP

श्रीराम के जयकारों से गूंज रहीं गलियां, दिल खोलकर दान कर रहे भक्त

सुबह से ही टोलियों के रूप में निकले पदाधिकारी कार्यकर्ता दूसरे दिन शनिवार को 50 लाख से अधिक धनराशि की संग्रह।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 05:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 05:12 AM (IST)
श्रीराम के जयकारों से गूंज रहीं गलियां, दिल खोलकर दान कर रहे भक्त
श्रीराम के जयकारों से गूंज रहीं गलियां, दिल खोलकर दान कर रहे भक्त

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: शनिवार को जिले भर में समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टोलियों के रूप में श्रीराम के जयकारों के साथ घर-घर दस्तक देकर श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की। दूसरे दिन 50 लाख से अधिक धनराशि संग्रह की गई।

loksabha election banner

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि संग्रह अभियान शुरू किया है, जो 23 जनवरी तक चलाया जाएगा। महानगर में अभिषेक और रामकुमार को अभियान प्रभारी बनाया गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से ही जिले भर में अभियान शुरू हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समिति चंद्रवार महानगर के पदाधिकारियों ने गणेश नगर में समर्पण निधि अभियान चलाया। इस दौरान डा. रमाशंकर सिंह, डा. विनोद अग्रवाल, डा. एसपीएस चौहान, डा. जगदीश मित्तल, डा. डीके डुडेजा रहे। इनके अलावा अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर धनराशि संग्रह की गई। दूसरे दिन जिले भर में 50 लाख से अधिक धनराशि संग्रह की गई।

-----

राम के मंदिर को अल्लाह के बंदे का दान

संवाद सहयोगी,जसराना: अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए जुटाई जा रही राशि में सांप्रदायिक सौहार्द आया। मुस्लिम ग्राम प्रधान ने विधायक को दस हजार की राशि सौंपी।

विश्व हिदू परिषद के नेतृत्व में हिदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आयोजन कर रहे हैं। समर्पण निधि अभियान में जसराना विधायक रामगोपाल लोधी कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे हैं। वहीं विकास खंड एका के ग्राम कैली निवासी प्रधान वसीम खान ने दस हजार रुपये का चैक दिया। इसके अलावा व्यवसायी नितिन गुप्ता एक लाख रुपए का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत को सौंपा। इसके अलावा अन्य ने भी सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.