ई-रिक्शा घनी बस्तियों में बढ़ा रहे जाम, लोग परेशान
शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) संस नगर में ई-रिक्शा का संचालन राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। तिराहे चौराहों से लेकर बाजार में जाम लगा रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शिकोहाबाद, (फीरोजाबाद) संस: नगर में ई-रिक्शा का संचालन राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। तिराहे, चौराहों से लेकर बाजार में जाम लगा रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर में दिन-प्रतिदिन ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। मैनपुरी तिराहे से कटरा बाजार, पक्का तालाब तक जाम लगा रहता है। इसके साथ ही सुबह से शाम तक बाजार में जगह-जगह जाम जैसे हालात बने रहते हैं। गुरुवार को भी यही हालात रहे। दोपहर में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जिसके कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया। व्यापारी योगेश गुप्ता, सुदीप सिंह, अनिल, कुलदीप गुप्ता का कहना था कि कई बार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बाजार में संचालित होने वाले ई-रिक्शा के संचालकों पर पाबंदी लगाने की मांग की, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर समाधान कराए जाने के प्रयास किया जाएगा।