Move to Jagran APP

फीरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव: अजीम

सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील सपा लोहिया के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव फीरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। ये दावा पार्टी के जिलाध्यक्ष ने रविवार को आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के सामने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM (IST)
फीरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव: अजीम
फीरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव: अजीम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील सपा लोहिया के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव फीरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। ये दावा पार्टी जिलाध्यक्ष ने रविवार को आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के सामने किया।

loksabha election banner

इंडस्ट्रियल एरिया में बांके बिहारी मैरिज होम में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि वह आठ नवंबर को सैफई में राष्ट्रीय संयोजक से मिले थे। तभी उनसे फीरोजाबाद से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसकी घोषणा शिवपाल यादव जल्द ही किसी मंच से करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक शक्तियों से मिले हैं। इन दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रामगोपाल यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है।

छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा छात्र और युवा मिलकर तानाशाह सरकार को उखाड़ देंगे। उन्होंने अभिषेक यादव को छात्रसभा का जिलाध्यक्ष और पूरन ¨सह झा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ¨सह यादव छोटू और मीना राजपूत ने कहा शिवपाल यादव को फीरोजाबाद से भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी। बैठक में नीरज यादव, आलोक वर्मा, ओंकार ¨सह गुर्जर, गुलाम साबिर, राजकुमार यादव, छोटे ¨सह यादव, मंजय यादव, नरेश शंखवार, उमेश गुर्जर, डॉ. शहरयार अली, डॉ. केपी ¨सह एडवोकेट, डॉ. अशोक जैन आदि मौजूद रहे।

..तो चाचा-भतीजे होंगे आमने- सामने: यदि शिवपाल यादव फीरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे तो चाचा भतीजे मैदान में आमने सामने होंगे। इस समय प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं और सपा उन्हें ही 2019 में फीरोजाबाद से चुनाव लड़ाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.