Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में पति की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

आगरा में महिला की भी मौत दंपती में दूसरी महिला से संबंध पर चल रहा था विवाद प्रापर्टी डीलर पति को मारीं दो गोलियां दोनों बेटियों को भेज दिया था कमरे में।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 10:53 AM (IST)
फीरोजाबाद में पति की हत्या कर खुद को भी मारी गोली
फीरोजाबाद में पति की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

जासं, फीरोजाबाद: प्रापर्टी डीलर के परिवार में 'पति-पत्नी और वो' की कहानी का अंजाम सोमवार सुबह दिल दहलाने वाला हुआ। पत्नी ने तमंचे से प्रापर्टी डीलर पति पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंके। पति की हत्या के बाद ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में महिला को आगरा ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मकान की तलाशी में पुलिस को दो तमंचे, तीन खोखे और आठ कारतूस मिले।

loksabha election banner

घटना सोमवार सुबह 10 बजे दक्षिण थाना क्षेत्र के मुहल्ला फुलवाड़ी नई बस्ती की है। प्रापर्टी डीलर पूरन सिंह यादव अपनी पत्नी कुसुमा देवी, दो बेटी करिश्मा (18) और तनु (15) के साथ रहते थे। करिश्मा और तनु ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात तीन बजे मम्मी-पापा के झगड़ने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। किसी तरह दोनों को शांत कराया। सोमवार सुबह सात बजे पापा घर से निकल गए। एक घंटे बाद पापा लौटे तो फिर मम्मी से विवाद होने लगा। बीच-बचाव करने पर मम्मी ने हम दोनो को ऊपर वाले कमरे में जाने को कह दिया। हम दोनों कमरे में गए तो मम्मी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

बकौल करिश्मा और तनु, मम्मी-पापा में फिर झगड़ा होने लगा था। इसी बीच एक के बाद एक दो फायर हुए। मम्मी ने आकर हमारे कमरे का दरवाजा खोला। वो खून से लथपथ थीं। हम दोनों बहनें दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। पापा का लहूलुहान शव दरवाजे के पास पड़ा था। जब तक हम दोनों कुछ समझ पाते, दूसरी मंजिल पर बने कमरे से फायर की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो मम्मी खून से लथपथ थीं।

दोनों बहनों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग आ गए। कुसुमा को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में कुसुमा ने भी दम तोड़ दिया। पूरन को दो गोलियां मारीं

पूरन सिंह को दो गोलियां मारी गई। एक गोली सिर में लगी जबकि दूसरी के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। पत्‍‌नी कुसुमा देवी ने अपनी कनपटी पर गोली मारी। डेढ़ साल से था विवाद

दोनों बेटियों ने पुलिस को बताया कि पापा के एक महिला से करीब डेढ़ साल पहले अवैध संबंध हो गए थे। इसको लेकर तभी से घर पर मम्मी-पापा में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों बेटियों ने बताया कि सोमवार को मम्मी ने पापा की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई। घर में दो तमंचे मिले हैं, लेकिन गोली एक से ही चली है। तीन खोखे और आठ कारतूस भी मिले हैं। मृतक के बहनोई योगेश निवासी मैनपुरी ने घटना की तहरीर दी है।

अजय पांडे

एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.