पुलवामा में शहीद वीर सपूतों को सुहागनगरी ने किया नमन
राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम भारत माता पार्क सहित शिक्षण संस्थाओं में हुई श्रद्धांजलि सभाएं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: दो साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 जवानों को सुहागनगरी ने याद किया। रविवार को जिले भर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी वीरता को नमन किया।
किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. मुकेश मणिकांचन ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि दिल मिलेंगे तो गीत प्यार का सुनाएंगे, होंठ खोलो तो जरा स्वर से स्वर मिलाएंगे। रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोई मिट गया है रतन के लिये, कोई मिट गया है वचन के लिये। मगर उसको पूजा गया है सदा, जो न्यौछावर हुआ वतन के लिये। कार्यक्रम में अनूप चंद्र जैन, कल्पना राजौरिया, नंदनी यादव, अमित गुप्ता, कंचन मिश्रा, अनुपम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्र नगर महानगर द्वारा भारत माता पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां विभाग प्रचारक धर्मेद्र, महानगर प्रचारक गौरव, महानगर विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा, सौरव, कुणाल, अंशुल आदि उपस्थित रहे। अभा विद्यार्थी परिषद महानगर के पदाधिकारियों ने भी यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विभाग संयोजक रजत जैन, प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव, अतुल राठौर, शिवांश कुमार, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।
विश्व हिदू परिषद बजरंग दल चंद्र नगर ने महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। विभाग अध्यक्ष रमाकांत पचौरी, प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, अनिल उपाध्याय, मयंक जादौन, धर्मेंद्र गोस्वामी, ओमवीर राठौर आदि उपस्थित रहे। भीम आर्मी छात्र संघ ने नगला मिर्जा बड़ा बौद्ध नगर में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष मोनू सिंह, राजेश कुमार, कृष्ण वीर, अर्जुन सिंह, निखिल कुमार उपस्थित रहे। स्वामी रामतीर्थ स्कूल में प्रबंधक रामकृपा गुबरेले, चाणक्य फाउंडेशन के प्रबंधक अखिलेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय सहित छात्र-छात्राओं ने दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। - शिकोहाबाद में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि : शिकोहाबाद में तहसील तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में देशभक्ति के नारे लगाए। आनंद यादव, अतुल गुप्ता, सुशील यादव, सुशील जैन, अजीत ठाकुर आदि उपस्थित रहे। आल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा द्वारा बस स्टैंड से तहसील तिराहे तक शांति मार्च निकाला गया। पदाधिकारियों ने शहीद के स्वजन को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। कार्यक्रम में डा. कमलेश यादव, अविनाश यादव, संदीप राठौर, आकाश यादव, धीरज यादव, विकास यादव, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
---
नगला बीच में निकाली गई तिरंगा यात्रा
टूंडला: आल दिव्य विकास संगठन पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रवक्ता अनिल उपाध्याय, चंद्रकांत गुप्ता, बाबी राठौर, जयंती प्रसाद बघेल आदि उपस्थित रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विस क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, अशोक यादव, अजब सिंह यादव शामिल रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगला बीच इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बोबी कुशवाह, अमित ठाकुर, राजा ठाकुर, ललित गुप्ता, करन शर्मा शामिल रहे। नगला सिघी क्षेत्र के गांव पीपरिया में समाजसेवी मूलचंद निषाद कपूरचंद्र एड, कमल सिंह, दामोदर सिंह, अनिल कपूर ने शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाई।