Move to Jagran APP

भोले के दर पहुंचे भक्त, पार्वती का किया श्रंगार

गुरुवार को भोर होते ही शिवालयों में गूंजने लगा बम- बम भोले का जयघोष गंगाजल और दूध से अभिषेक के बाद बेलपत्री और फूलों से किया श्रंगार। जागरण संवाददाता फीरोजाबाद शिव और शक्ति के महामिलन का पर्व महाशिवरात्रि गुरुवार को धू

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 06:03 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:03 AM (IST)
भोले के दर पहुंचे भक्त, पार्वती का किया श्रंगार
भोले के दर पहुंचे भक्त, पार्वती का किया श्रंगार

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शिव और शक्ति के महामिलन का पर्व महाशिवरात्रि गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया। गंगाजल और दूध से जलाभिषेक करने के बाद उनका बेल पत्र, गांजा और फूलों से श्रंगार किया। इस दौरान शिवालय हर हर महादेव और बम बम भोले के जय घोष से गूंजते रहे। महिलाओं ने माता पार्वती का श्रंगार किया।

loksabha election banner

जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। रात भर से मंदिर के बाहर सुबह होने का इंतजार कर रहे कांवड़िया गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए लालायित हो उठे। खैरगढ़ क्षेत्र में गांव सांती स्थित प्रसिद्ध सांतेश्वर नाथ मंदिर पर कांवडि़यों और श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। शहर और आसपास से तमाम श्रद्धालु पैदल ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा।

शहर में गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह छह बजे से दुग्धाभिषेक के बाद हवन पूजन हुआ। शाम पांच बजे से फूल बंगला के दर्शन के साथ प्रसाद वितरित किया गया। पंचमुखी महादेव मंदिर पर में रुद्राभिषेक के बाद हवन हुआ। दोपहर 12 बजे फूल बंगला सजाया गया। इसके बाद भांग की लस्सी का प्रसाद बांटा गया। शाम पांच बजे से भजन संध्या हुई।

मुहल्ला गंज स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह चार बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जलधारा के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। शाम पांच बजे आकर्षक फूल बंगला के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़े। दुली मुहल्ला स्थित श्री राधा मोहन मंदिर में सुबह सात बजे जलाभिषेक व हवन पूजन हुआ। शाम चार बजे से भजन संध्या व सात बजे से रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

- भगवान शिव की निकली भव्य शोभायात्रा:

श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। शोभायात्रा छोटा चौराहा, चंद्रवार गेट पुल, श्याम नगर, रामनगर होते हुए छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम पहुंची। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में अध्यक्ष राजू वर्मा, बाबा रामपाल, राजेश वर्मा, डा. डीआर वर्मा, सुनील शर्मा, उमाशंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

-शिव बजरंग वाटिका में हुआ जलाभिषेक:

पुराना रसूलपुर स्थित शिव बजरंग वाटिका में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बैंडबाजों की धुन के साथ श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, पंचमेवा, भांग, धतूरा व बेलपत्र से पूजन किया। बाइपास स्थित गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। -घरों में भी हुआ पूजन, रखा व्रत: भगवान भोले नाथ का पूजन घरों में भी हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही और शहद से स्नान के बाद भोले को बेर, सिघाड़ा, भांग और धतूरे का भोग लगाया। महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए महिला, पुरुष के साथ बुजुर्ग और बच्चों ने भी व्रत रखा।

-सुरक्षा की ²ष्टि से तैनात रहा पुलिस फोर्स:

महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। वहीं कोरोना के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं को बैठकर पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई। नगर निगम ने मंदिरों के बाहर विशेष रूप से सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.