महिला यात्री की प्रसव पीड़ा पर रुकवाई ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) जासं सोमवार सुबह दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाया गया। एंबुलेंस से परिवार के साथ महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शिकोहाबाद, (फीरोजाबाद) जासं: सोमवार सुबह दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाया गया। एंबुलेंस से परिवार के साथ महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
असोम के गांव तिनसुकिया (डिब्रूगढ़) निवासी सुरेश कुमार पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। पूजा साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए सुरेश परिवार के साथ ब्रह्मपुत्र मेल से गांव जा रहे थे। टूंडला से ट्रेन के चलते ही पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सुरेश कुमार ने इसकी जानकारी टीटीइ को दी। इमरजेंसी समझते हुए टीटीइ ने इसकी सूचना ट्रेन के चालक और शिकोहाबाद के जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार को संदेश भेजा। सुबह 11 बजे ट्रेन को शिकोहाबाद स्टेशन पर रुकवाया गया। तब तक एंबुलेंस बुलाई जा चुकी थी। महिला और परिवार को एंबुलेंस से जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों स्वस्थ हैं।