Move to Jagran APP

2718 दीपों से भगवान महावीर की आरती

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। भगवान महावीर महोत्सव के दूसरे दिन शहर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। नसिया जी मंदिर पर 108 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। शाम को 2718 दीपों से आरती हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:10 AM (IST)
2718 दीपों से भगवान महावीर की आरती
2718 दीपों से भगवान महावीर की आरती

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। भगवान महावीर महोत्सव के दूसरे दिन शहर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। नसिया जी मंदिर पर 108 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। शाम को 2718 दीपों से आरती हुई।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह छह बजे श्रीजी का 108 कलशों से संगीतमयी अभिषेक एवं पूजन हुआ। भगवान महावीर के विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विधान पुण्यार्जक विनोद, अभिषेक, अनुभव, सचिन जैन रहे। दोपहर दो बजे से द्रव्य पुण्यार्जक कार्यक्रम हुआ। शाम चार बजे से महिला जैन मिलन द्वारा सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उसके बाद बाल मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजन हुई। शाम सात बजे महावीर संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान महावीर स्वामी की 2618 दीपों से महाआरती की।

रात आठ बजे से जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति ने वृद्धजन सम्मान समारोह हुआ। उसके बाद साधना मादावत इंदौर ने आदि पुरुष आदिनाथ रंगशाला का आयोजन किया। विनोद कुमार विनीत कुमार जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शोभायात्रा समिति अध्यक्ष अंकित जैन अलंकार, संजय जैन पीआरओ, जितेंद्र जैन जीतू, धर्मेंद्र, प्रिस जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन, अरूण कुमार जैन, राजा जैन, रोबिन, सचिन जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन, गगन जैन, सौरभ जैन सहित सैकड़ों की संख्या में जिनभक्त मौजूद रहे। आज होंगे यह कार्यक्रम:

सुबह छह बजे भगवान महावीर का सामूहिक अभिषेक एवं पूजन, सात बजे श्रीजी का विधान, दोपहर एक बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, दो बजे से बाहुबलि संघ नृत्य प्रतियोगिता, तीन बजे से रथयात्रा वापसी, उसके बाद कार्यकर्ता सम्मान एवं रात नौ बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.