जाम से कराहता रहा सुभाष चौराहा
टूंडलासंवाद सहयोगी। मंगलवार को एटा आगरा और फीरोजाबाद रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम के हालात रहे। स्कूल की छुट्टी होने के दौरान जल्द निकलने के चक्कर में वाहन आमने-सामने फंस गए। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। जाम में आगरा मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। इस दौरान पुलिस दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी।
टूंडला,संवाद सहयोगी। मंगलवार को एटा, आगरा और फीरोजाबाद रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम के हालात रहे। स्कूल की छुट्टी होने के दौरान जल्द निकलने के चक्कर में वाहन आमने-सामने फंस गए। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। जाम में आगरा मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। इस दौरान पुलिस दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी।
दोपहर करीब एक बजे नगर के स्कूलों की छुट्टी हुई। ओवर ब्रिज के नीच सुभाष चौराहा पर जल्दबाजी के चक्कर में चालकों ने बसों को विपरीत दिशा से निकालने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे वाहनों के कारण जाम लग गया। जाम में दर्जनों वाहन फंस गए। सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आधा घंटे तक जाम के हालात रहे चार पहिया तो दूर की बात। दो पहिया वाहन भी नहीं निकल सके। इस दौरान एटा से आगरा की ओर मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जल्दी निकलने के चक्कर में सुभाष चौराहा पर पैदल निकल रही एक छात्रा को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन यहां भी पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। सर्विस रोड जाम होने के कारण ओवरब्रिज पर भी जाम के हालात पैदा हो गए। जाम से निजात न मिलते देख कुछ युवकों ने मोर्चा संभाला और जाम को खुलवाया। आधा घंटे बाद जब जाम खुला तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि चौराहे पर हर समय पुलिस बल तैनात रहता है। यदि पुलिस नहीं पहुंची थी तो जांच कराएंगे।