भूखों का पेट भरेगी नर नारायण सेवा समिति
नर नारायण सेवा समिति के कार्यालय का शुभारंभ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:10 AM (IST)
संस, टूंडला: स्टेशन रोड स्थित चंद्र वाटिका कालोनी में नर नारायण सेवा समिति के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। समिति द्वारा गरीबों का पेट भरने का काम किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सुशील महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं होता। जो लोग इस नेक काम को कर रहे हैं, वह प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे लोगों की मदद ईश्वर करते हैं। समिति अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा। रितेश कुमार नंदवंशी और संयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आस-पास के क्षेत्र में जो भी लोग भूखे होंगे, उनका पेट भरने का काम किया जाएगा। सुशील पचौरी, हितेन्द्र जादौन, प्रतिभा उपाध्याय, आकाश शर्मा, प्रवीण पाठक, कैलाश चंद पालीवाल, अनुज पार्थ, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें