Move to Jagran APP

18 लाख के विवाद में बीजेपी पार्षद से अभद्रता, हंगामा

भारतीय जनता पार्टी के पाषर्द से विवाद के बाद नाराज भाजपाइयों ने थाना घेर लिया। दोनों में उधारी का विवाद था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:56 PM (IST)
18 लाख के विवाद में बीजेपी पार्षद से अभद्रता, हंगामा
18 लाख के विवाद में बीजेपी पार्षद से अभद्रता, हंगामा

फीरोजाबाद: 18 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में रविवार को वार्ड 41 की भाजपा पार्षद रेखा यादव और उनके पति के साथ दूसरे पक्ष ने धक्का-मुक्की और अभद्रता कर दी। सूचना मिलने के बाद उत्तर पुलिस पार्षद को थाने पर लेकर पहुंची। इसके बाद भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए।

loksabha election banner

पार्षद रेखा यादव के पति मनोज यादव ने बताया कि हरी नगर निवासी राम किशोर वर्मा उर्फ रामू पुत्र मुरारी लाल ने उनसे करीब एक साल पहले 18 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने कुछ दिन में लौटाने की बात कही थी, लेकिन छह माह पहले वह लापता हो गया। परिजन भी उसके बारे में नहीं बता रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे पार्षद अपने पति के साथ रामू के घर तकादा करने पहुंची। आरोप है, इस दौरान रामू के भाई राजू वर्मा, गोपाल वर्मा और उनके साथी नेमी चंद्र ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए असलहे निकाल लिए।

इसके बाद पति पत्नी लौट गए। इस बीच दूसरे पक्ष ने सीओ संजय वर्मा और इंस्पेक्टर उत्तर र¨वद्र कुमार दुबे को फोन कर पार्षद और पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस पति पत्नी को थाने ले आई। जानकारी होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, कई कार्यकर्ता और पार्षद वहां पहुंच गए। यहां करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। इंस्पेक्टर उत्तर र¨वद्र कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मुकदमा लिखा जा रहा है।

आरोप, पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया: पार्षद रेखा यादव ने थाने पर आरोप लगाया कि घर से थाने पर लाते वक्त पुलिस ने उनके और पति मनोज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस आरोपितों की मदद कर रही है। चार दिन पहले सीओ से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

घर छोड़ने गई पुलिस

लगभग डेढ़ घंटे बाद विवाद शांत होने के बाद पार्षद ने कहा कि पुलिस उन्हें घर छोड़कर आए। इसके बाद पुलिस पार्षद और उनके परिजनों को गाड़ी में बिठाकर घर छोड़ने गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.