Move to Jagran APP

उत्साह के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

विधि विधान से पूजन कर गरीब असहायों को किया दान जगह-जगह भंडारे एवं खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:03 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:03 AM (IST)
उत्साह के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
उत्साह के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

जेएनएन फीरोजाबाद: गुरुवार को शहर से लेकर कस्बों एवं देहातों में मकर संक्रांति पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह घरों में महिलाओं- पुरुषों ने विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद लोगों ने साधु संतों, गरीब एवं असहायों को दिल खोलकर दान दिया। जगह-जगह भंडारे एवं खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पूड़ी, सब्जी एवं खिचड़ी का आनंद लिया।

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई। महिलाएं पकवान तैयार करने में जुट गईं। स्नान करने के बाद पूजा की और इसके बाद दानपुण्य करने में जुट गए। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर लोगों ने गरीब, असहायों को कंबल, खिचड़ी और बिस्किट बांटे। भारतीय बौद्ध संघ द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास शंखवार ने कहा कि मकर संक्रांति हमें सामाजिक समरसता का संदेश देती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित माहौर, विद्या राम शंखवार, शांतिदास शंखवार, रविकुमार चक, श्याम सिंह शंखवार, रविकांत शंखवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने छारबाग स्थित भोले बाबा बगीची में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस दौरान राकेश बंसल, एससी अग्रवाल, डा. शिवकांत सिंह, डा. नीरज जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जय बजरंग जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा नगर चौराहा पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान आशीष शर्मा, अमन शर्मा, राहुल मिश्रा, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। इनके अलावा जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार:

राजा का ताल स्थित ओम ग्लास स्टेडियम में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह सात बजे योगाचार्य अंकित वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले महिलाओं, पुरुषों, किशोर और किशोरियों को सूर्य नमस्कार और योगासन कराए। कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता ने कहा कि नव वर्ष में नव संकल्प के साथ शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं मानसिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास पालीवाल, अंजना गुप्ता, प्रवीन वर्मा, संजय कुशवाह, अनुभव माहेश्वरी, धर्मेन्द्र वर्मा, मिटू वर्मा सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे। मुफ्ती और मौलानाओं ने बांटी खिचड़ी

करबला कमेटी के अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां के नेतृत्व में लगातार सातवीं साल संक्रांति के मौके पर गुरुवार को एक कुंतल खिचड़ी तैयार कराई गई। सेंट्रल चौराहा पर इसका वितरण राहगीर एवं गरीबों में किया गया। कौमी एकता का संदेश दे रहे इस आयोजन में सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, मयंक भटनागर, रविद्र तिवारी, कौशल उपाध्याय, हनीफ खाकसार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टूंडला में जगह-जगह बांटे कंबल और खिचड़ी: नगर की परख संस्था द्वारा नर नारायण सेवा समिति पर खिचड़ी भोग और कंबल वितरित किए गए। संस्था के महासचिव रविन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 15 वर्षो से सेवा कार्य करती आ रही है। इस मौके पर अशोक यादव, उमानंद शर्मा, अजब सिंह यादव आदि मौजूद रहे। हठीले हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा कंबल और खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अशोक सारस्वत, इंजीनियर आरपी शर्मा, एनपी सक्सेना, रामविलास उपाध्याय, अशोक सारस्वत आदि मौजूद रहे। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शिव मंदिर पर महात्माओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सनी जैन, रमाकांत, कृष्ण हरेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार जैन, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। नगला बीच में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस मौके पर हरेश गुप्ता, मोहित कुमार, सन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.