शहर में जगह-जगह सजी होलिकाएं, दिनभर रही आकर्षण का केंद्र
फीरोजाबाद जेएनएन। फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर जिले में स्थान स्थान पर होली रखी गई। महिलाओं ने विधि विधान से उसका पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। कई जगह होली को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
जेएनएन, फीरोजाबाद: फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर जिले में स्थान स्थान पर होली रखी गई। महिलाओं ने विधि विधान से उसका पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। कई जगह होली को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
शहर में हिमांयूपुर, रोडवेस बस स्टैंड पर होली को सजाया गया। मुहल्ला चौबान में चतुर्वेदी समाज सामूहिक रूप से होलिका का पूजन किया। प्रतिमा चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। नगर निगम ने कई जगह होली के चारों ओर रंगोली सजवाई। वहीं सुरक्षा के इंतजाम भी रहे। टूंडला में पचास से अधिक स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने सुबह से व्रत रखा। जो शाम को पूजा के बाद खोला। शिकोहाबाद में होलिका पूजन को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया। नारियल, गुझिया, रोली, चावल से पूजन के बाद परिवार की सलामती और शांति, समृद्धि की कामना की। स्टेशन रोड पर रामेश्वर रिसोर्ट के सामने, बैंक ऑफ इंडिया के सामने, स्टेट बैंक के पास, माधौगंज, मेहराबाद, बंशीपुरम, प्रतापपुर चौराहा, स्वामी नगर, यादव कॉलोनी और रोडवेज बस स्टैंड के पास सजाई गई होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। विभव नगर स्थित रामतीर्थ स्कूल में बच्चों को होली का महत्व बताया गया। उपेन्द्र वाजपेयी, सुशील शर्मा, सुरेन्द्र, मनोज, वरुण शर्मा, सुरेंद्र चौहान, राकेश हरीशंकर, शिवराज सिंह मौजूद रहे।
----
एफएम सिटी में देर शाम तक हुई होली:
फीरोजाबाद: हाईवे के किनारे एफएम सिटी में बुधवार को माथुर वैश्य इंटरनेशनल यूथ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर के प्रमुख उद्यमी परिवार के साथ शामिल हुए। यहां कई तरह के खेल एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से समारोह को रोचक बनाया गया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मनीष अलंकार, राममुरारी, राकेश पारौलिया, अनु बरसाना, रीता अलंकार, मीनाक्षी गुप्ता, प्रीती गुप्ता आदि मौजूद रहीं।